Wednesday, October 21st, 2026

 राजधानी पटना में दो करोड़ रुपये की शराब जब्त

पटना 
बिहार की राजधानी पटना में बाइपास थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार रात आठ बजे पटना सिटी के मरचा-मरची गांव में मुर्गी दाना के गोदाम में छिपाकर रखी गई करीब चार हजार कार्टन शराब जब्त की है। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। 

विभाग इसे बिहार की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रहा है। मौके से छह लेबर और दो चालक गिरफ्तार किए गए हैं। दो ट्रक समेत चार वाहन भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए दोनों ट्रकों में शराब के कार्टन भरे थे। ट्रक के अलावा गोदाम में भी शराब के कार्टन भरे देख उत्पाद विभाग की टीम चौंक गई। शराब तस्करी से जुड़े मुख्य आरोपितों की तलाश में उत्पाद और बाइपास थाने की पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शराब तस्करी के इस धंधे में बड़े शराब माफिया के शामिल होने का शक है।  

 

#शराब जब्त

Source : Agency

पाठको की राय